छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास का दंतेवाड़ा मॉडल अब असम में भी होगा लागू

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकसित दंतेवाड़ा मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। इस क्रम में विगत दिवस इस मॉडल की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए असम राज्य से आए अधिकारियों के दल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया।

इस दल में असम राज्य से आए अधिकारियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, असम के संयुक्त आयुक्त धुबज्योति नाथ (एसीएस), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के राज्य परियोजना अभियंता रंजीत दास एवं नीलोत्पल मिश्रा शामिल रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी उपायुक्त राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय तथा महात्मा गांधी नरेगा के सहायक अभियंता सोमकांत साहू भी निरीक्षण में उपस्थित थे। उपरोक्त अधिकारियों की माने तो दंतेवाड़ा मॉडल से प्रभावित होकर अब असम में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है। 
 
     निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी प्रक्रिया, सामग्री की जांच तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि दंतेवाड़ा मॉडल के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें राजमिस्त्री प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं स्थानीय ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण, सुरक्षा मानक, सामग्री की पहचान एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इससे एक ओर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. वहीं दूसरी ओर आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानजनक आजीविका भी प्राप्त हो रही है। असम से आए अधिकारियों ने दंतेवाड़ा प्रशासन द्वारा अपनाए गए इस नवाचारी मॉडल की सराहना करते हुए इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, विश्वास बहाली और विकास का प्रभावी उदाहरण बताया। अधिकारियों के अनुसार, दंतेवाड़ा मॉडल को असम में लागू किए जाने से वहां भी ग्रामीण आवास योजना को नई दिशा मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

5 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago