’मोर दुआर, साय सरकार महाभियान’ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार महाभियान) के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद में जिला और विकासखण्ड स्तर पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक को नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से विकासखण्ड स्तर पर महासमुंद विकासखंड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम हरिशंकर पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ बरन सिंह मांडवी, बागबाहरा विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम उमेश कुमार साहू को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ एम.एल. मंडावी, पिथौरा विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ सी.पी. मनहर को, बसना विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार खाण्डे को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ पीयूष ठाकुर को और सरायपाली विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी नम्रता चौबे (आईएएस) एसडीएम को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत अमित को बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को महाभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…