छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्लस 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसहीबाहरा एवं परसापाली में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया औचक निरीक्षण

महासमुंद,छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मोर द्वार साय सरकार महा अभियान“ के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्लस 2.0 के पात्र हितग्राहियों के चिन्हांकन हेतु प्रदेशभर में चल रहे आवास सर्वेक्षण कार्य के दूसरे दिन, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक द्वारा पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कसहीबाहरा एवं परसापाली में सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सर्वेयरों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पात्र परिवारों का सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य जितना सटीक और समयबद्ध होगा, उतनी ही तेजी से वास्तविक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
कलेक्टर लंगेह ने हितग्राहियों के घर जाकर सर्वे की जानकारी ली तथा उन्हें योजना के उद्देश्य और लाभों के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवास प्लस 2.0 के अंतर्गत किया जा रहा सर्वेक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और यह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस सर्वेक्षण के बदले धनराशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनपद सीईओ श्री सी.पी. मनहर मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

13 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

13 hours ago