छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पूरे छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर का सपना साकार…

अजिरमा की कुमुदनी को मिला सुरक्षित आशियाना, जीवन दर्ज हुआ सम्मानजनक बदलाव

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। राज्य में तेजी से अमल में लाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना ने उन परिवारों के जीवन को बदलना शुरू कर दिया है, जो अब तक कच्चे मकानों में रहते हुए मौसम की मार और असुरक्षा का सामना कर रहे थे।

सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजिरमा की श्रीमती कुमुदनी भी इसी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उनका नया पक्का घर बनकर तैयार हो गया है, जिसने उनके परिवार को राहत की सांस दी है। इससे पहले वे कच्चे मकान में रहती थीं जहां गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान कई तरह की कठिनाइयाँ झेलनी पड़ती थीं।

श्रीमती कुमुदनी ने बताया कि आर्थिक कमजोरी के कारण पक्का घर बनाना संभव नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उनके सपने को साकार कर दिया। शासन से मिली सहायता और अपनी बचत जोड़कर उन्होंने अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास तैयार किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में गरीब परिवारों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार हर मौसम में सुरक्षित है और सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासहीन परिवारों, कच्ची झोपड़ियों में रहने वाले ग्रामीणों तथा प्राथमिकता श्रेणी के लाभार्थियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हजारों परिवार पक्के घरों में रहने का अवसर पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण जीवन, आत्मविश्वास और जीवन-स्तर में व्यापक बदलाव महसूस हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago