छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सुरक्षित हुई महिलाओं की रसोई

धनाइया पटेल को मिली सुविधा, रसोई हुआ धुआं मुक्त

रायपुर,

श्रीमती धनाइया पटेल को मिली सुविधा, रसोई हुआ धुआं मुक्त

जब रसोई से धुआँ हटता है, तो सिर्फ दीवारें साफ़ नहीं होतीं, एक महिला की सेहत, समय और आत्मसम्मान भी सुरक्षित होता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना ने ऐसी ही एक नई शुरुआत दी है कबीरधाम जिले की धनाइया पटेल को, जिनकी ज़िंदगी अब धुएँ से नहीं, सुकून से भरी है।

       कबीरधाम जिले के ग्राम सौगना की रहने वाली धनाइया पटेल ने ग्राम पंचायत के माध्यम से उज्ज्वला योजना में आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा मिला। इसी के साथ धुएँ भरी रसोई से उन्हें हमेशा के लिए राहत मिल गई। धनाइया बताती हैं कि पहले लकड़ी से खाना बनाना बहुत मुश्किल होता था। बरसात के दिनों में लकड़ी भीग जाती थी, आग जलाने में समय लगता था और पूरा किचन धुएँ से भर जाता था। अचानक मेहमान आ जाएं तो खाना बनाना और भी परेशानी भरा हो जाता था। उनकी छोटी रसोई में धुएँ का सीधा असर सेहत पर पड़ता था।

       अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। वे खुशी से कहती हैं, अब एक चिंगारी में चूल्हा जल जाता है और खाना जल्दी बन जाता है। न धुआँ है, न आंखों में जलन। बच्चों को जब भूख लगे, तुरंत खाना बना देती हूं। अब उन्हें न लकड़ी इकट्ठा करने की चिंता है, न धुएँ से जूझने की मजबूरी। समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हुआ है। उनका कहना है कि उज्ज्वला योजना ने उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान और सुरक्षित बना दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना ने कबीरधाम जिले की हजारों महिलाओं की रसोई में बदलाव लाया है। यह योजना सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा देने की एक मजबूत पहल है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

25 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

35 minutes ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

40 minutes ago
सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश

सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु पोर्टल' आम नागरिकों के लिए वरदान…

40 minutes ago
मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा

भोपाल  राज्य वित्त आयोग ने शुक्रवार को मंत्रालय में राजस्व विभाग, की समीक्षा बैठक ली।…

50 minutes ago
छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

रायपुर   महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक…

50 minutes ago