छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका तथा प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। आज 140 करोड़ भारतीय अपने राष्ट्र को विश्व समुदाय के बीच और अधिक सम्मान, आदर और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

kgnews

Recent Posts

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

3 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव | शहर में सरकारी भवनों और दीवारों पर अवैध विज्ञापनों की भरमार है। जगह-जगह…

5 minutes ago
राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास श्रीनारायण महामहोत्सव के…

8 minutes ago
CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

रायपुर। नवापारा-राजिम नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन…

17 minutes ago
राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने…

20 minutes ago
CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …

CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के…

24 minutes ago