CG : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर

रायपुर,

रायपुर : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

पिंकी ने अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखा। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने पीएम मुद्रा लोन के तहत 70 हजार रुपये का स्वयंसिद्धा लोन लिया और अपनी दुकान का विस्तार किया। दुकान बड़ी होने से न केवल उनकी आय बढ़ी, बल्कि ग्राहकों का विश्वास और पहुँच भी मजबूत हुई और वह आर्थिक विकास करने साथ ही आत्मनिर्भर बन गई।

        प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। इस योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनोरा की रहने वाली श्रीमती पिंकी सोनी बिहान महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।

*कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध*

       पिंकी सोनी कहती हैं  “समूह से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी हासिल हुआ।” प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य स्वयं .सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना स्वयं .सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर सक्षम बनाना है।

*बिहान महिला स्व सहायता समूह से मिली मदद* 

          प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लक्ष्य छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के बीच उद्यमशीलता गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह योजना विभिन्न चरणों में व्यवसायों को पूरा करने और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इस योजना का लाभ लेकर आज पिंकी जी अपने परिवार की मजबूत आर्थिक सहारा बनी हैं। उनकी मेहनत और बिहान महिला स्व-सहायता समूह से मिली मदद ने उन्हें आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद भी दिया हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…

16 minutes ago
राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…

21 minutes ago
राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…

23 minutes ago
CG : फुफेरे भाई के साथ घूमने निकली युवती के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदे पुलिस हिरासत में …

CG : फुफेरे भाई के साथ घूमने निकली युवती के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदे पुलिस हिरासत में …

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आयी है. 19 साल की लड़की के…

24 minutes ago
CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

रायपुर. मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान…

34 minutes ago
राजनांदगांव : 21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली, चंद्रेश गाएंगे भजन…

राजनांदगांव : 21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली, चंद्रेश गाएंगे भजन…

राजनांदगांव , सत्यनारायण मंदिर समिति पुरुषोत्तम मास महोत्सव मना रही है। महोत्सव के 15वें दिन…

34 minutes ago