छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित होकर और जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 12 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर को प्रदेशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का भी विशेष आयोजन किया गया है।

इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री साय ने अम्बिकापुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक बृजेश पांडे से उनके निवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान होता है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना है, ताकि वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा करते रहें और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसौदिया, अखिलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

27 minutes ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

1 hour ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

1 hour ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

1 hour ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

1 hour ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

2 hours ago