रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाकर अपने आवासीय परिसरों में सोलर प्लांट लगाने की अपील की है।
योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना पर केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। 1 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर कुल 45 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है, जिसमें 30 हजार रुपये केन्द्र सरकार तथा 15 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
इसी प्रकार 2 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर कुल 90 हजार रुपये का अनुदान मिलता है, जिसमें 60 हजार रुपये केन्द्र एवं 30 हजार रुपये राज्य सरकार का अंश शामिल है। वहीं 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध है, जिसमें 78 हजार रुपये केन्द्र सरकार तथा 30 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं।
योजना को और अधिक सुलभ बनाने के लिए 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस ऋण की मासिक ईएमआई सामान्यतः उपभोक्ता के मासिक बिजली बिल से भी कम होती है।
रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना की अनुमानित लागत लगभग 65 हजार रुपये प्रति किलोवाट है। इच्छुक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं अथवा अपने निकटतम विद्युत वितरण केन्द्र, उपसंभाग अथवा संभागीय कार्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत का अवसर प्रदान करती है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…
राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…
जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का…