CG : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली सोनू की ज़िंदगी, व्यापार में आया सकारात्मक बदलाव

पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण देकर सशक्त बना रही है स्वनिधि योजना

रायपुर,  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नगर पालिका क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभर रही है। वार्ड क्रमांक 07 बखरूपारा निवासी सोनू कुमार भी इसी योजना के लाभार्थी हैं, जिनकी ज़िंदगी में इस योजना ने उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है।

सोनू कुमार कई वर्षों से जिले के विभिन्न साप्ताहिक बाजारों में टॉर्च, प्लास्टिक के खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते रहे। सीमित पूंजी और आर्थिक तंगी के कारण उनके व्यापार का विस्तार संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया था।

इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में प्रथम किश्त हेतु ऋण आवेदन प्रस्तुत किया, जो निर्धारित प्रक्रिया के बाद शीघ्र स्वीकृत हो गया। प्राप्त ऋण राशि से सोनू ने अपने व्यापार में विविधता लाई और माल की मात्रा बढ़ाई। इसका सीधा लाभ उन्हें आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के रूप में मिला। आज उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक बेहतर है और वह आत्मविश्वास के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।

सोनू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना हम जैसे छोटे पथ विक्रेताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का सशक्त अवसर भी उपलब्ध कराती है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना वर्ष 2020 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं को बिना किसी संपार्श्विक के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पहली किश्त में 10,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिसे समय पर चुकाने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलता है। डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

लाभार्थियों के व्यापार को निरंतर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योजना में दूसरी किश्त में 20,000 रुपये तथा तीसरी किश्त में 50,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे पथ विक्रेता अपने कारोबार का विस्तार कर स्थायी आजीविका प्राप्त कर सकें।

kgnews

Recent Posts

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल सुशासन के…

14 minutes ago
छिंदवाड़ा में विवाहिता ने मेहंदी से संदेश लिखने के बाद जहर खाया, मामले की जांच शुरू

छिंदवाड़ा में विवाहिता ने मेहंदी से संदेश लिखने के बाद जहर खाया, मामले की जांच शुरू

छिंदवाड़ा. जिले से आत्महत्या का एक अलग मामला सामने आया है। चौरई थाना क्षेत्र के…

19 minutes ago
प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर…

29 minutes ago
बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

रायपुर       आधुनिक दौर में खेती-किसानी को उन्नत और मुनाफे का सौदा बनाने…

34 minutes ago
एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण

एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता (अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी भोपाल–बगरोदा…

44 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री …

44 minutes ago