जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत तोकापाल के बेडागुड़ा निवासी प्रधानाध्यापिका कांति नागेश ने आज सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कांति अपने कमरे से निकल कर बाथरूम तक गई। उसके बाद वापस कमरे में चली गई. आठ बजे तक जब बाहर नहीं आई तो उसकी मां बुटकी नागेश कमरे में गई. जहां बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा।
परपा पुलिस मौके पर पंहुचकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवाया है. मृतक प्रधानाध्यापिका के परिजन जीतू ठाकुर ने बताया कि बुरुंगपाल स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद में पदस्थ कांति नागेश (37) अपने माता-पिता के अलावा एक छोटे भाई के साथ रहती थी. घर के पास ही रहने वाले रिश्तेदारों से विगत कई वर्षों से किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद होने से परेशान होकर आत्महत्या करने का उसने आरोप लगाया है।
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…
जबलपुर नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…
भोपाल रायसेन जिले की ग्राम पंचायत समनापुर कला में कथित रूप से हजारों हरे-भरे पेड़ों…
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…