CG : प्रधान पाठक चड्डा पहन कर स्कूल पहुंचा…

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह की शर्मनाक हरकत सामने आई है. शुक्रवार को वे शराब के नशे में धुत होकर चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं. मनमोहन सिंह ने कैमरे के सामने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर एक पाव शराब पीकर स्कूल पहुंचे हैं. ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि मनमोहन सिंह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं. इस संबंध में कई बार विकाखखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को शिकायत दी गई है,

लेकिन अब तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक का यह व्यवहार न केवल शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल करता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है. लोग इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं इस घटना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया की जानकारी प्राप्त हुई है संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है, जवाब आने के बाद उचित की जाएगी.

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

1 hour ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago