छत्तीसगढ़

CG : प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 10 मई को: कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू, विद्यार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी

एमसीबी/ कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग प्रातः 9:00 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि निरीक्षक द्वारा OMR शीट भरवाने की प्रक्रिया प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।


परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संबंधित वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailसे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षार्थियों को आधार कार्ड अथवा विद्यालय परिचय पत्र जैसे फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।


परीक्षा के दौरान केवल नीले अथवा काले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग मान्य रहेगा। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो वे कार्यालय कलेक्टर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय एवं जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago