छत्तीसगढ़

CG : प्रवासी मजदूरों को घर बुलावा, जिला प्रशासन की टीम कर रही निगरानी

बिलासपुर। जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए फोन करके बुलाया जा रहा है। श्रम विभाग के कर्मचारी जिले के श्रमिकों को‘घर आजा संगी मतदान करे बर’ अभियान चला रहा है। इसके तहत वीडियो कॉल, वाईस कॉल के जरिए संपर्क किया जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत 39 हजार श्रमिकों से विभाग की टीम संपर्क कर मतदान के लिए आमंत्रित कर रही है। जिले में अब तक कुल 12 हजार 2 सौ 67 श्रमिकों को कॉल कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया है। श्रम विभाग द्वारा कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के ऐसे मजदूर जो अन्य राज्यों और जिलों में आजीविका के लिए गए हैं, उन्हें मतदान के लिए ‘घर आजा संगी मतदान करे बर’ अभियान के तहत वीडियो कॉल और वॉइस कॉल के जरिए संपर्क कर मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। सहायक श्रम आयुक्त रमेश प्रधान ने बताया कि स्वीप के तहत विभाग की 10 सदस्यीय टीम इस काम में जुटी है। रोजाना 2 हजार श्रमिकों से संपर्क कर 7 मई मतदान दिवस पर श्रमिकों को घर आने आमंत्रित किया जा रहा है । बिलासपुर जिले में 7 मई को मतदान होना है। जिले के वे मतदाता जो आजीविका अथवा अन्य कारणों से जिले से बाहर हैं। उन्हें मतदान दिवस के दिन जिले में आकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील कलेक्टर अवनीश शरण ने की है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

4 minutes ago
भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार में बढ़ा पर्यटन, अब सरस्वती लोक परियोजना की तैयारी

भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार में बढ़ा पर्यटन, अब सरस्वती लोक परियोजना की तैयारी

धार  धार भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद वहां धार्मिक पर्यटन बढ़ गया…

33 minutes ago
काठमांडू में गूंजेगी भोपाल के बाघों की कहानी, 42 देशों के वैज्ञानिक करेंगे अध्ययन

काठमांडू में गूंजेगी भोपाल के बाघों की कहानी, 42 देशों के वैज्ञानिक करेंगे अध्ययन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शहरीकरण के बीच बाघों के जिंदा रहने और…

52 minutes ago
मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं

मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं

मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं प्रधानमंत्री मोदी का मंत्री डॉ. शाह ने जताया…

52 minutes ago
₹300 सस्ता LPG सिलेंडर कैसे पाएं? 10 करोड़ से ज्यादा परिवार उठा रहे इस योजना का लाभ

₹300 सस्ता LPG सिलेंडर कैसे पाएं? 10 करोड़ से ज्यादा परिवार उठा रहे इस योजना का लाभ

भोपाल  एलपीजी सिलेंडर के दाम आपके शहर में चाहे जिस रेट पर मिल रहा हो,…

1 hour ago
गैस त्रासदी के जख्म भरने की पहल, भोपाल की जहरीली मिट्टी और भूजल को किया जाएगा शुद्ध

गैस त्रासदी के जख्म भरने की पहल, भोपाल की जहरीली मिट्टी और भूजल को किया जाएगा शुद्ध

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के खात्मे के बाद अब…

1 hour ago