CG : प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स निलंबित…

आरएचओ को भी किया गया था निलंबित

रायपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, जिला सूरजपुर में 09 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की रहने वाली  कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में किसी भी चिकित्सक एवं स्टाफ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जांच रिपोर्ट में स्टाफ नर्स शीला सोरेन को अवकाश की पूर्व स्वीकृति लिए बिना कार्य से अनुपस्थित होना पाया गया। यह कृत्य कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।  कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है।  

गौरतलब है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पदस्थ आरएचओ (महिला) विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है जबकि मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

kgnews

Recent Posts

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य :  सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की…

20 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर   मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…

53 minutes ago
जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

10 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

10 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

11 hours ago