रायगढ़। प्रीबोर्ड परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रहे दो छात्र को ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना कापू थाना क्षेत्र के रनपुरीहा मंदिर की है। खम्हार धान मंडी से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा देने जा रहे के सुरेश बैगा निवासी चाल्हा को अपनी चपेट में ले लिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में उसका साथी मुकेश यादव को भी गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ओवरटेक करने के दौरान छात्र बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर का चक्का छात्र के ऊपर चढ़ गया। इससे छात्र की मौत हो गई।
खरसिया यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…
रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…
भोपाल पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…