छत्तीसगढ़

CG : प्री मेट्रिक छात्रावास और आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक कार्य संबंधित सामग्रियां प्रदाय किया गया

महासमुंद, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत विकासखंड महासमुंद में संचालित छात्रावास और आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य से संबंधित आवश्यक सामग्रियां प्रदाय किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड महासमुंद के अंतर्गत वर्तमान में कुल 25 छात्रावास और आश्रम संचालित जिसमें प्री मैट्रिक के 16, आश्रम शाला 3 और पोस्ट मैट्रिक के 6 छात्रावास संचालित है। पूर्व सत्र में विभागीय आदेश के द्वारा निर्देशित किया गया था कि छात्रावास और आश्रमों में प्रदाय की जाने वाली शिष्यवृत्ति के राशि के बचत राशि से छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, लोअर, टी शर्ट, ट्रैक शूट जैसे आवश्यक सामग्रियां दिया जाना है। जिसके परिपालन में महासमुंद के सभी प्री मेट्रिक छात्रावास और आश्रमों में अधीक्षकों के द्वारा उपरोक्त सामग्रियां प्रदाय किया जा रहा है। सामग्री प्रदाय किए जाने के संदर्भ में शासन और प्रशासन की मुख्य मंशा बच्चों की उपस्थिति सही रखने और साथ ही छात्रावास में बच्चों की रुचि बनाए रखना है। जिससे बच्चों में नया उमंग और ऊर्जा बना रहे साथ ही दूरस्थ अंचलों से आकर छात्रावासों में निवास करने वाले बच्चों में पढ़ाई लिखाई के प्रति रुचि बने रहे और उन्हें छात्रावास आश्रम भी अपने घर जैसा लगे। इस संदर्भ में सहायक आयुक्त शिल्पा साय के द्वारा अधीक्षकों को समय समय पर निर्देश दिए जाते है एवं सामग्रियों का वितरण करवाया जाता है। उनके द्वारा समय समय पर सभी छात्रावास और आश्रमों में सतत निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था की जानकारी भी ली जाती है।

कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर विनय लंगेह के द्वारा भी छात्रावास और आश्रमों में निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। जिनका पालन सभी छात्रावास और आश्रमों में किया जा रहा है। मंडल संयोजक महेन्द्र टंडन के द्वारा जानकारी दी गई कि छात्रावासी बच्चों को सामग्री प्रदाय किए जाने पर बच्चों में विशेष हर्ष और उमंग देखने को मिलता है तथा छात्रावास और पढ़ाई की प्रति उनकी रुचि में भी वृद्धि हुई है। पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में भी छात्रावासी बच्चों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

4 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

10 minutes ago
CG : समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास …

CG : समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास …

रायपुर। समय पर खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण मिल जाए तो खेती आसान हो…

15 minutes ago
CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात

CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे.…

26 minutes ago
CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

रायपुर। कभी भय और अनिश्चितता से घिरे जीवन जीने वाले सुकमा जिले के कई युवाओं…

26 minutes ago
CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

37 minutes ago