CG : प्रेग्नेंट महिला की पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, पति ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला …
अम्बिकापुर। अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। कल हुई इस महिला की मौत के बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो रिपोर्ट देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने मृतका के साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी थी। डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे का रेती मिला, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक अंदर घुसा हुआ था। इसके साथ ही मृतका के शरीर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने के 18 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सबसे चौकाने वाली बात ये थी की मृतका 3 माह की गर्भवती थी और इस बर्बरता के कारण उसके पेट में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी पति तुरंत फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलश शुरू कर दी है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…