धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में एक बड़ा ही मार्मिक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलाने की गुहार लगाई है, क्योंकि प्यार का खुलासा होने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने उसका मोबाइल बंद कर मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी है.
जिले में रहने वाले यश कुमार ने 8 जुलाई को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपना आवेदन लगाया है, जिसमें उसने बताया कि उसका रूप कुमारी (परिवर्तित नाम) से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसका कुछ हफ्ते पहले उसके परिजनों को पता चल गया. इसके बाद से लड़की के मोबाइल को बंद कर मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी है.
युवक ने बताया कि इस बीच उसने अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया. युवक ने अपने आवेदन के अंत में कलेक्टर से अपनी प्रेमिका से मिलने की अनुमति प्रदान करने की गुजारिश की है.

यश कुमार के आवेदन पर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है. लेकिन अपनी तरह के अनोखे आवेदन से जिला प्रशासन की इस बात को लेकर चिंता जरूर बढ़ गई होगी, कि कहीं यह आवेदन प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कहीं नजीर न बन जाए. अन्यथा प्रशासन को ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए एक अलग से अधिकारी रखना पड़ जाएगा.
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…