छत्तीसगढ़

CG : प्रेमी ने घर से भगाया, फंदे पर झूल गई प्रेमिका

बालोद । शादी के सपने संजोए प्रेमिका ने प्रेमी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर फांसी लगा ली. फांसी लगाकर प्रेमिका दूसरी दुनिया में चली गई , लेकिन अपने कृत्य के लिए अब प्रेमी दोषी साबित होने पर ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रहेगा. बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र जुंगेरा गुंडरा पारा में 30 जून को एक युवती की पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली थी. युवती की शिनाख्त चमेली के रूप में हुई. पुलिस ने जब जांच में जुटी तो पता चला युवती का गांव में ही रहने वाले ओमप्रकाश टेकाम के साथ बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और दोनों साथ में घूमते-फिरते थे.

बताया गया कि चमेली ने ओमप्रकाश से शादी के लिए कई बार बात भी की, लेकिन आरोपी प्रेमी न तो स्वयं शादी के लिए तैयार होता था, और न ही अपनी प्रेमिका को किसी और से शादी करने देता था. इस बात को लेकर युवती बेहद परेशान रहा करती थी. 29 जून को युवती अपने प्रेमी के घर गई तो उसने डांट फटकार कर उसे घर से भगा दिया, जिससे आहत और मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव : नीट यूजी की आज दोबारा होगी परीक्षा…

राजनांदगांव | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा कल 21 जून…

5 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने…

7 minutes ago
राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव : व्यक्ति जैसा अपने बारे में सोचता है वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन माउंट आबू के…

10 minutes ago
राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…

राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के…

13 minutes ago
राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव : अर्पण नृत्य समागम में दी प्रस्तुति, 35 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया…

राजनांदगांव , संस्कारधानी में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार के लिए 44वें वर्ष में संस्था ने युवा…

20 minutes ago
राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।…

22 minutes ago