छत्तीसगढ़

CG : प्रेमी ने जलाया था मां-बेटी को, बलौदाबाजार डबल मर्डर का खुलासा

बलौदाबाजार । कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां बेटी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतिका महिला का प्रेमी ही था। महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी महिला को बीच बीच में आर्थिक मदद भी करता रहता था। पिछले कुछ दिनों से मृतिका संतोषी प्रेमी दिलहरण से अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसके घर में बतौर पत्नी रहने और बदनाम कराने की धमकी दे रही थी। इस बात से परेशान युवक ने महिला की हत्या की साजिश रची। इसी के तहत घटना वाले दिन महिला के घर पहुंचा था। दोनों के बीच इस दौरान मारपीट और विवाद हुआ था। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला की बेटी नींद से जाग गई और विवाद छुड़ाने पहुंची तो आरोपी ने टंगिया से उसपर भी हमला कर दिया। आरोपी दिलहरण ने दोनों मां-बेटी की हत्या के बाद शव को जला कर मौके से फरार हो गया था।

दरअसल, 29 जुलाई को सुबह थाना कसडोल में सूचना मिली कि ग्राम भदरा में घर के अंदर एक महिला एवं उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। इस सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल मृतिका के घर में संतोषी पति स्व. दिलीप साहू उम्र 40 वर्ष वं उसकी पुत्री ममता साहू 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भदरा की हत्या हुई थी। घर के अंदर जली हुई अवस्था में दोनों मृतकों का शव मिला। घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण पर दोनों मृतकों के सिर में किसी घातक हथियार से गंभीर चोट होना पाया गया। आरोपी द्वारा मिट्टी तेल डालकर दोनों शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया था। एफएसएल रायपुर की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा जांच पंचनामा कर ग्रामवासियों से घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया। प्रकरण में थाना कसडोल में मर्ग क्र. 63/2024, 64/2024 एवं अपराध क्र. 300/2024 धारा 103,1,238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

9 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

10 hours ago