छत्तीसगढ़

CG : प्रॉपर्टी डीलर से 1 करोड़ 30 लाख की ठगी,

दुर्ग। भिलाई में एक प्रॉपर्टी डीलर ने जल्द पैसा दुगना करने के लालच में 1 करोड़ 30 लाख रुपए गंवा दिए। चार लोगों ने मिलकर उसके पैसे को फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में इनवेस्ट कराया और हजम कर गए। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोहका भिलाई का रहने वाला ज्ञान प्रकाश साहू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। वो माइंड एंड मेमोरी नाम से एक कंपनी भी रन कर रहा है। इसी कंपनी के प्रमोशन के दौरान साल 2019 में उसकी पहचान चार लोगों से हुई। उन लोगों ने साहू को बताया कि वो लोग रोबो टेडर्स एफएस लिमिटेड और इंफिनॉक्स कैपिटल नाम से कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी में शेयर ट्रेडिंग का काम होता है। वो लोग एआई के जरिए लोगों का पैसा शेयर मार्केट में इनवेस्ट करवाते हैं। इससे ना सिर्फ कम समय में इनवेस्टर का पैसा दोगुना होता है, बल्कि वो उस पैसे में उसे 10 प्रतिशत का रिटर्न भी देते हैं।

ज्ञान प्रकाश साहू उनके झांसे में आ गया। उसने अपनी मेहनत की कमाई उनके कहने पर उनकी फर्जी कंपनी में लगा दिया। शुरूआती दौर में उसे मुनाफा भी मिला इससे उसने साल 2019 से लेकर साल 2022 के बीच तीन साल में 1 करोड़ 30 लाख रुपए ठगों की कंपनी में लगा दिया।

वैशाली नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

kgnews

Recent Posts

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

41 minutes ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

10 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

10 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

10 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

11 hours ago