कबीरधाम के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कवर्धा, जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा 22 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प जिला न्यायालय रोड स्थित रोजगार कार्यालय परिसर, कवर्धा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में 61 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ’बीमा सखी कि 50 पद, ग्रामीण वृत्तिक अभिकर्ता के 10 पद कंप्यूटर ऑपरेटर के 1 पद के ’कार्य क्षेत्र कबीरधाम जिला रहेगा। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त दस्तावेजों की मूलप्रति और छायाप्रति जैसे कि रोजगार पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो (1 नग), ड्राइविंग लाइसेंस (यदि आवश्यक हो) के साथ नियत समय पर उपस्थित होना होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है और नियुक्ति प्रक्रिया का संचालन संबंधित नियोजक द्वारा ही किया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…