बलौदाबाजार. जिले के भरूवाडीह स्थित कालोनी के कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश चंद (34 वर्ष), पिता- जगदीश चंद, सिकंदराबाद उत्तरप्रदेश के निवासी के रूप में हुई है. वह श्री सीमेंट के लाजिस्टिक डिपार्टमेंट में काम करता था. मृतक के परिवार में पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियां भी हैं. वह परिवार से दूर सिकंदराबाद से छत्तीसगढ़ काम करने आया था और यहां अकेले ही रहता था. घटना क्यों और कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चला सका है. फिलहाल पलारी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…
कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…
कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…
उज्जैन मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…
रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…