जांजगीर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में लम्बे वक़्त से फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी नौकरी में पदस्थ होने की शिकायतें मिलती रही है।
पूर्व में ऐसी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसे मामलों पर गंभीरता दिखाई और जिलाधिकारियों को शिक्षा विभाग के माध्यम से जाँच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश पर जांजगीर-चाम्पा जिले में भी एक शिकायत प्राप्त हुई थी। यह मामला जिले के नवागढ़ ब्लॉक से जुड़ा था। दरअसल यहाँ प्राथमिक शाला बेल्हा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान पर आरोप थे कि, उन्होंने सरकारी नौकरी पाने फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लिया है।
इस शिकायत पर गंभीरता दिखते हुए जब जिला शिक्षा अधिकारी ने सर्टिफिकेट का वैरिफिकेशन किया तो शिकायत सही पाई गई। वही अब सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को शासकीय सेवा से बर्खास्त किये जाने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि शिकायतों के आधार पर आगे भी जांच और कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
राजनांदगांव । खरीफ 2026 के दौरान किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य…
रायपुर । जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय…
रायपुर । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के…
रायपुर । किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश…
रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर…
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए…