छत्तीसगढ़

CG : फुटकर विक्रेता के गोदाम से 40 क्विंटल अवैध धान जब्त

सूरजपुर । खरीफ विपणन वर्ष 24- 25 के तहत राज्य सरकार द्वारा 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। इसी के साथ ही शासन द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन, भंडारण और विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज तहसील रामानुजनगर, ग्राम कौशलपुर में राजस्व विभाग, मंडी व खाद्य विभाग द्वारा सयुंक्त टीम गठित कर फुटकर विक्रेता शिवनाथ साहू के गोदाम का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण में 40 क्विंटल धान ( 100 बोरी) गोदाम में पाया गया। फुटकर विक्रेता द्वारा मंडी अधिनियम के तहत विधिवत रसीद नहीं कटवाए जाने के कारण 100 बोरी धान जब्ती की कार्यवाही की गई। जब्ती का प्रकरण तैयार कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जायेगी ।

खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि अवैध धान के परिवहन, भंडारण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सूरजपुर सख्त है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी अवैध धान संग्रहण व परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई में एसडीएम अजय मोड़ियाम, तहसीलदार सूर्यकांत व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

7 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

7 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

7 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

7 hours ago