छत्तीसगढ़

CG : फेडरेशन के लेटरहेड पर कूटरचित फर्जी पत्र के खिलाफ FIR की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपने आधिकारिक लेटरहेड पर कूटरचित फर्जी पत्र तैयार किए जाने के गंभीर मामले में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक रायपुर को लिखित शिकायत सौंपी गई है।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि फेडरेशनए राज्य निर्माण के बाद से ही शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सतत रूप से सक्रिय है। हाल ही में फेडरेशन के संज्ञान में यह अत्यंत गंभीर मामला आया कि किसी अज्ञात व्यक्तिध्तत्व द्वारा प्रांतीय संयोजक के कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से फेडरेशन के अधिकृत लेटरहेड का दुरुपयोग कर फर्जी पत्र तैयार कर उसे विभिन्न माध्यमों से प्रचारित किया गया है। इस आशय की लिखित सूचना पत्र क्रमांक 659ए दिनांक 16 मई 2025 के माध्यम से पुलिस महानिदेशकए छत्तीसगढ़ को पहले ही दी जा चुकी हैए जिसमें शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई थी। वर्मा ने बताया कि अब तक दो फर्जी शिकायती पत्र फेडरेशन के संज्ञान में आए हैंए जो प्रधानमंत्री को संबोधित हैं। इन पत्रों के प्रेषण हेतु कूटरचित लिफाफों का उपयोग किया गया हैए जिनकी प्रतिलिपियाँ पुलिस अधीक्षक को जांच हेतु सौंप दी गई हैं।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि उसका शासन से किया जाने वाला समस्त पत्राचार केवल अधिकृत व्हाट्सएप नंबर अथवा ईमेल आईडी के माध्यम से ही किया जाता है। अतः उक्त दोनों पत्र पूरी तरह से फर्जी, भ्रामक एवं कूटरचित हैं। फेडरेशन ने पुलिस अधीक्षक रायपुर को समस्त तथ्यों से अवगत कराते हुए इन फर्जी पत्रों की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…

10 minutes ago
CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : छुईखदान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार …

Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…

25 minutes ago
CG : रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़’ के आवास मेले के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ …

CG : रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़’ के आवास मेले के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ …

रायपुर। रायपुर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर 'अष्टविनायक रियल्टीज़' और 'अभिनव बिल्डर्स' द्वारा मोवा, दलदल…

29 minutes ago
CG : भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की रिपोर्ट …

CG : भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले…

34 minutes ago
सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग…

38 minutes ago
CG : साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 आज से …

CG : साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 आज से …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0'…

40 minutes ago