जगदलपुर। आड़ावाल में सड़क किनारे स्थित एक फैंसी स्टोर में आग लग गई। जिससे दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आड़ावाल में जय गुरु फैंसी स्टोर में आग लगी है। फैंसी स्टोर के ऊपर कुछ सामान रखा था। यहां अचानक धुआं उठने लगा था। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान मालिक दुकान से सामान बाहर निकाल पाते तब तक पूरी दुकान में आग की लपटें फैल गईं। दूकान में रखा सारा सामान जल गया। जिससे दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसकी खबर तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को भी दी गई। बताया जा रहा है कि दमकल वाहन मौके पर पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…