बालोद गुंडरदेही थाना क्षेत्र से बड़ी ही रोचक चोरी की घटना सामने आई है. जिसमें चोर ने हजारों रुपये के बंडल को छोड़ महज कुछ सौ रुपये ही निकाले. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है. ये घटना मेन रोड धमतरी चौक में स्थित महामाया फैंसी स्टोर की है.
फुटेज में देखा जा जा सकता है कि एक शख्स दुकान पहुंचता है, साइड शटर उठाता है और गल्ले से महज 4 से 5 सौ रुपये लेकर निकल लेता है. जबकि बताया जा रहा है कि गल्ले में हजारों रुपयों के बंडल पड़े थे. लेकिन चोर उसे नहीं ले गया. घटना के वक्त दुकान संचालक दुकान खोलने के बाद शटर गिराकर कहीं काम से चला गया था. जिसका फायदा उठाकर चोर चुपचाप हाथ बांधे दुकान में दाखिल हुआ.शख्स ने पहले गल्ले को खंगाला. फिर दुकान में चारो तरफ देखा, इसके बाद उसने गल्ले से 4 से 500 रुपये निकाले और दुकान से चला गया
रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…
राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…
जबलपुर पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…
रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नई पहचान देने की दिशा में…