छत्तीसगढ़

CG : फोर्स का यूनिफार्म पहने युवक गांजा के साथ गिरफ्तार, 10 किलो माल जब्त

बिलासपुर। बिलासपुर में जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक युवक को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर तस्कर फोर्स के यूनिफार्म पहनकर बैठा था, जिसे देखकर जीआरपी ने पूछताछ की, तब वह खुद को मुंबई के स्पेशल टॉस्क फोर् का जवान बताने लगा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा बरामद हुआ। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी के जवान स्टेशन व ट्रेनों में लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान सुरक्षा बल के जवान अवैध हथियार से लेकर शराब व गांजा की तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार की रात जवानों ने जोनल स्टेशन की जांच कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर रायपुर छोर की तरफ़ एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठा मिला। वह फोर्स का यूनिफार्म पहना था। पूछताछ में उसने खुद को मुंबई के स्पेशल टॉस्क फोर्स का जवान बताने लगा और ट्रेन का इंतजार करने की जानकारी दी। उसने बताया कि उसका नाम कल्पेश पाटिल (26) पिता सुरेश गोरख पाटिल है और मुंबई के धुली में रहता है।

उसकी गतिविधियों को देखकर जीआरपी की टीम को भरोसा नहीं हुआ कि वह पुलिस फोर्स में है। तब उसके बैग की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके बैग से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद वह कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन, जीआरपी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे पकड़कर थाने ले आई।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

9 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

10 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

10 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

10 hours ago