छत्तीसगढ़

CG : फ्रांस से पहुंचे दंपत्ति ने भव्य राजिम कुंभ का किया दर्शन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की देखरेख में राजिम में भव्य रूप से कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ मेले में देशभर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। रोजाना हजारों के तादात में लोग कुंभ मेले में शामिल होने दूर दूर से पधार रहे है। इसी कड़ी में विदेशों से भी लोगों का राजिम कुंभ आना हो रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज धर्म नगरी राजिम में 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला में प्रदेश सहित देश एवं विदेशों से भी सैलानी पहुंच रहे हैं।

राजिम कुंभ के पहले दिन पोलैंड से विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। मंगलवार को फ्रांस देश से दंपत्ति भी राजिम कुंभ मेले में शामिल हुए। वे राजिम कुंभ के भव्य आयोजन को देखकर काफी खुश नजर आए। मीडिया से चर्चा के दौरान फ्रांसिस दंपत्ति ब्रोनो और पास्कल ने बताया कि वे दो माह के लिए भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। आज राजिम कुंभ कल्प में घूमने आए हैं। उन्होंने बताया कि वे यहां की संस्कृति, सभ्यता और धरोहर को देखकर भाव-विभोर हो गए। राजिम कुंभ पहुंचकर उन्होंने साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में भगवान राजीव लोचन व राजिम माता प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर भंडारे में आए हुए लोगों को भोजन प्रसाद का भी वितरण किया। फ्रांसीसी दंपत्ति ने बताया कि यहां के लोगों के आत्मिय भाव और संस्कृति से काफी प्रभावित हुए। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

28 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

38 minutes ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago