कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के तहत आने वाले केदई पतुरीडाड़ गांव में एक ग्रामीण पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। 56 वर्षीय भोला राम गोंड़ बकरियां चराने जंगल गए थे, तभी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में भोला राम घायल हो गए। उन्हें कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
भोला राम के अनुसार, उन पर हमला करने वाला जानवर बाघ था, जिसे उन्होंने अपनी आंखों से देखा। घटना के वक्त वे बकरियों को लेकर जंगल से गांव की ओर लौट रहे थे, तभी झाड़ियों से अचानक एक बाघ निकला और उनके हाथ पर हमला कर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया, जिससे बकरियां इधर-उधर भाग गईं। किसी तरह वे गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
रतलाम चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…