छत्तीसगढ़

CG : बकरे को खा गया जंगली जानवर, ग्रामीण दहशत में …

सूरजपुर। जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र से एक बार फिर जंगली जानवरों की दस्तक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से लगे कोल्हुआ गांव में दिनदहाड़े एक जंगली जानवर ने घर के पास चर रहे बकरे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में दिनदहाड़े एक जंगली जानवर ने ग्रामीण संतोष पनिका के बकरे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, संतोष पनिका अपने घर के समीप बकरा चरा रहे थे, तभी अचानक एक जंगली जानवर आया और बकरे को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन शोर मचाते हुए जानवर के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक जंगली जानवर बकरे को चीर-फाड़ कर बुरी तरह क्षत-विक्षत कर चुका था। हालांकि, हमला करने वाले जंगली जानवर की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से लगे होने के कारण इस क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवरों की आवाजाही और हमले की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार जंगल किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। फिलहाल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है और जंगली जानवर की पहचान के साथ-साथ उसके मूवमेंट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…

7 seconds ago
CG : चाकू दिखाकर युवक पर हमला और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : चाकू दिखाकर युवक पर हमला और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में चाकूनुमा धारदार हथियार दिखाकर एक युवक से…

2 minutes ago
CG : सुशासन तिहार की शिकायत पड़ी भारी, लापरवाही पर सरिया के पटवारी निलंबित …

CG : सुशासन तिहार की शिकायत पड़ी भारी, लापरवाही पर सरिया के पटवारी निलंबित …

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर कड़ी प्रशासनिक…

7 minutes ago
CG : 8 तहसीलदारों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने राजस्व कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी …

CG : 8 तहसीलदारों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने राजस्व कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों…

20 minutes ago
CG : अंबिकापुर कोर्ट ने मानव तस्कर को 10 साल की सजा सुनाई …

CG : अंबिकापुर कोर्ट ने मानव तस्कर को 10 साल की सजा सुनाई …

अंबिकापुर। विशेष न्यायाधीश एनआइए अंबिकापुर शक्ति सिंह राजपूत की अदालत में जशपुर जिले के मानव…

22 minutes ago
राजनांदगांव : 72.29 लाख की लागत के 17 निर्माण कार्य स्वीकृत …

राजनांदगांव : 72.29 लाख की लागत के 17 निर्माण कार्य स्वीकृत …

राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत 72.29 लाख…

26 minutes ago