छत्तीसगढ़

CG : बकायेदारों के यहां बिजली काटी गई, एक्शन में विद्युत विभाग…

बिलासपुर। बिलासपुर में विद्युत वितरण कंपनी ने 125 बकायादारों का बिजली कनेक्शन काट दिया है। बिजली बिल की राशि 17 लाख 63 हजार रुपए से अधिक जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, इन दिनों विद्युत वितरण कंपनी अभियान चलाकर बिजली बिल वसूली कर रही है। बकाया बिल जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शहर के साथ ही जिले में बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कई महीनों से बिजली बिल जमा नहीं किया है। उन्हें पहले बिल जमा करने के लिए हिदायत दी जा रही है। इसके बाद भी बिल जमा करने के लिए रूचि नहीं दिखाने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

अफसरों ने बताया कि शहर के नेहरू नगर, सरकंडा, लिंक रोड और तोरवा जोन में बिल वसूली के लिए अभियान चल रहा है। होली पर्व से पहले 137 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। उनसे कंपनी को 19 लाख 76 हजार रुपए से अधिक बिल वसूली की जानी थी। कनेक्शन कटने के डर से उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

5 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

5 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

6 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

6 hours ago