छत्तीसगढ़

CG : बगैर लाइसेंस के फार्मासिस्ट घर में चला रहा था अस्पताल,

गरियाबंद। गांव-देहात में आज भी प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए झोलाछाप डॉक्टर बेधड़क काम कर रहे हैं. यह बात देवभोग तहसील के ग्राम डोंगरीगुड़ा में देखने को मिली, जहां धान जब्ती के लिए गया प्रशासनिक अमला फार्मासिस्ट के घर पर तीन कमरों में चल रहे अस्पताल को देखकर दंग रह गया. वैधानिक दस्तावेज नहीं मिलने पर तहसीलदार ने बीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल वाले मकान को सील किया. 

देवभोग तहसीलदार चितेश देवांगन देर शाम धान के अवैध भंडारण की सूचना पर कार्यवाही के लिए निकले थे. दो गांव में 290 बोरा धान भी जब्त कर लिया था, लेकिन जैसे ही डोंगरीगुड़ा में अवैध भंडारण की सूचना की तस्दीक करने टीम पहुंची तो भौचक रह गई. तहसीलदार ने मकान मालिक हेमलाल नागेश से धान के बारे पूछताछ शुरू किया तो वह सहयोग करने के बजाए उल्टा सीधा जवाब देने लगा, तभी तहसीलदार की नजर घर पर चल रहे अवैध क्लिनिक पर पड़ी. इस पर पूछताछ करते ही हेमलाल ताला खोल कर भाग खड़ा हुआ.

एक लाख रुपए मूल्य की मिली दवा

बड़ी गड़बड़ी की आशंका पर तहसीलदार ने तत्काल सरपंच, बीएमओ व पुलिस को सूचित किया. सभी की मौजूदगी में मकान की विधिवत जांच हुई तो तीन कमरों में अवैध रूप से संचालित अस्पताल पाया गया. इसके साथ गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा के साथ गर्भ जांच किट समेत 50 प्रकार की करीबन एक लाख रुपए मूल्य की दवा मिली. इसके अलावा माइक्रोस्कोप मशीन, खून जांच व ड्रेसिंग किट, बीपी, शुगर जांच के मशीन भी पाए गए. इस पर विधिवत जब्ती बनाकर मकान को सील कर दिया.

कार्रवाई की खुल गई पोल

दो माह पहले कलेक्टर ने अनुविभाग प्रशासन को अवैध क्लिनिकों जांच कर कार्रवाई की जवाबदारी दिया था. एसडीएम तुलसीदास के नेतृत्व में अगस्त अंतिम सप्ताह से लेकर सितम्बर पहले सप्ताह तक देवभोग में संचालित दो अवैध क्लिनिक को स्वास्थ्य अमले की मौजूदगी में व सितलीजोर में संचालित क्लिनिक को एसडीएम ने ग्राम प्रमुख की मौजूदगी में सील किया गया था. ताबड़तोड़ कार्यवाही के जरिए जिला प्रशासन के समक्ष अवैध क्लिनिक के सफाई का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत में अभी भी क्षेत्र में 20 से ज्यादा अवैध क्लीनिक संचालित बताए जा रहे हैं.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

1 hour ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago