CG : बच्ची को पिता का नाम चाहिए, सुशासन तिहार में महिला ने लगाई गुहार …
गरियाबंद। जिले के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. फुलिमुड़ा गांव की रहने वाली महिला खुशबू ने अपनी दूधमुंही बच्ची को पिता का नाम दिलाने के लिए गुहार लगाई है. महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि बेटी के जन्म के बाद उसका पति बच्ची को अपनाने से इनकार कर रहा है. साथ ही तलाक देने की धमकी दे रहा है. वहीं पति बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को भी तैयार नहीं है.जन्म के बाद से अब तक नवजात को देखने तक नहीं पहुंचा है.
शिविर में पीड़िता की शिकायत के बाद मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. देवभोग पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक खुशबू ने नवंबर 2025 में देवभोग में रेस्टोरेंट संचालित करने वाले ईश्वर कश्यप से दूसरी बार अरेंज मैरिज की थी. ईश्वर पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं. पहली पत्नी देवभोग में रहती है, जबकि खुशबू फिलहाल ईश्वर के माता-पिता की देखरेख में उसके पैतृक गांव में रह रही है. पति ने खूशबू के नंबर को ब्लॉक कर दिया है.
इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब पति ईश्वर कश्यप ने खुशबू के अतीत को लेकर गंभीर आरोप लगाए. ईश्वर का कहना है कि वर्ष 2017 में खुशबू ने अपने जीजा के साथ पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी, लेकिन बाद में विवाद के कारण वह रिश्ता टूट गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ लिखित शर्तों के आधार पर दोबारा कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की गई थी. अब बच्ची को पिता का नाम और वैधानिक पहचान दिलाने की मांग को लेकर मामला सुर्खियों में है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच कर रही है.
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…