छत्तीसगढ़

CG : बड़ी मां को युवती ने किया लहूलुहान, क्रिकेट बैट से मारने का आरोप …

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में घरेलू और पारिवारिक विवादों में बढ़ते आक्रोश का चिंताजनक मामला सामने आया है। अशोक नगर इलाके में सीढ़ियों से आने-जाने जैसी मामूली बात को लेकर भड़के विवाद में एक युवती ने अपने सगे ताऊ की पत्नी (बड़ी मां) पर क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें लहूलुहान हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती अदिति शर्मा ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अदिति ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के पास ही उनके दादा सतीश शर्मा के छोटे भाई अविनाश शर्मा का परिवार निवास करता है। दोनों परिवारों के घरों की छत पर जाने के लिए एक ही साझा सीढ़ी लगी हुई है, जिसका उपयोग दोनों पक्षों के सदस्य करते हैं। मंगलवार की सुबह करीब उसी समय यह हादसा हुआ जब अदिति की दादी शैलेंद्री शर्मा छत से काम निपटाकर नीचे उतर रही थीं। ठीक उसी वक्त उनके छोटे दादा की बेटी अक्षिता शर्मा छत की तरफ जा रही थी। संकरी सीढ़ी होने के कारण दोनों का बीच रास्ते में आमना-सामना हो गया।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

8 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

8 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

8 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

9 hours ago