छत्तीसगढ़

CG : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आम जनता को राहत देने की मांग …

दुर्ग । देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर भिलाई नगर के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारेबाजी करते हुवे आम जनता की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आज देश का हर वर्ग—मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी—बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और ठेला-खोमचा चलाने वाले लोगों की कमर तोड़ दी है। 1 मार्च को ₹114.50, 1 अप्रैल को ₹195.50 और 1 मई को ₹993 की कुल कमर्शियल सिलेंडर पर 1303 रुपये वही घरेलू गैस सिलेंडर में 61 रुपये की भारी वृद्धि ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। यह बढ़ोतरी न केवल व्यापारियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है, जिससे बाजार में महंगाई लगातार बढ़ रही है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और कर व्यवस्था के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। यदि केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है और बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम नागरिकों का जीवन संकट में डाल दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से छोटे व्यापारी और व्यवसायी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेकर आम जनता को राहत दे।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।

संजय कोहले, दीपक दुबे,रिवेंद्र यादव, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, जामवंत गजपाल, मन्नू यादव, सुनील राव, नासिर खोखर, आनंद कपूर ताम्रकर, पालेश्वर ठाकुर, मोहित वालदे, लोचन यादव, श्यामा चरण मनहर, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, जय प्रकाश साहू, उमेश साहू, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, बेनी ठाकुर, राजेन्द्र साहू, देव सिन्हा,जगमोहन ढीमर, सुनीत घोस, संजय धनकर, अजय मिश्रा, कल्याण सिंह ठाकुर, कृष्णा देवांगन, प्रकाश शिवलेकर, सुशील भारद्वाज सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मैजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

16 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

16 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

16 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

16 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

16 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

16 hours ago