CG : बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभिया के तहत मिठाइयों और नमकीन के लिए गए दर्जनों सैम्पल…

अखबार और प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल करने पर थमाया गया नोटिस, स्वच्छता को लेकर दी गई सख्त चेतावनी

रायपुर,

अखबार और प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल करने पर थमाया गया नोटिस, स्वच्छता को लेकर दी गई सख्त चेतावनी
अखबार और प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल करने पर थमाया गया नोटिस, स्वच्छता को लेकर दी गई सख्त चेतावनी

बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण की रोकथाम तथा आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाईयों आदि की जांच के लिए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में “बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक चलाया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभिहित अधिकारी एवं एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर के निर्देशन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर द्वारा जिले के तीनों ब्लॉक गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर जिलेभर के दर्जनों होटलों से मिठाइयों और नमकीन के नमूने लिए गए। 

अभियान के दौरान विपुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट, देवा होटल, कृष्णा स्वीट्स, करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार, कान्हा स्वीट्स, जैन साहब स्वीट्स, मानव मंदिर, जैन स्वीट्स, स्वीट इंडिया, प्रयागराज मिर्जापुर चटोरी सेंटर, श्रीनाथ स्वीट्स और गुप्ता होटल शामिल है। 

इन होटलों से खोवा जलेबी, पेड़ा, खोवा लड्डू, खुला मिक्चर, दालमोठ, मगज लड्डू, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, दूध बर्फी, नारियल बर्फी, चम-चम, मिल्क केक, काजू कतली, सोन केक, गुझिया, खजूर रोल, आलू मसाला, सेव और जलेबी के सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलेभर के 30 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर, हैंडलर, खाद्य सेवा देने वाले दुकानदार, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में दबिश देकर बरसात के दौरान खाद्य पदार्थों की सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता, होटल एवं दुकानों में संचालकों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजा और स्वच्छ भोजन एवं नाश्ता की जांच भी की गई। अभियान के दौरान स्वछता और अखबारी एवं प्रिंटेड पेपर इस्तिमाल को लेकर 12 से अधिक दुकानदारों को नोटिस थमाते हुए नास्ते में अखबार या प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल नहीं करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने सख्त चेतावनी दी गई।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

2 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

2 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

2 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

3 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

3 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

3 hours ago