जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में टारगेट किलिंग करने आए बब्बर खालसा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पता चला है कि आरोपी पंजाब में किसी बड़े नेता को टारगेट करने आए थे। फिलहाल इसे लेकर काउंटर इंटेलिजेंस ने कोई खुलासा नहीं किया है। जल्द दोनों आतंकियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आतंकी मॉड्यूल का संचालन आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन अमेरिका से कर रहा है। उनका सरगना आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा संधू का साथी है। वहीं, उन्हें आर्मेनिया से शमशेर सिंह उर्फ सेरा भी निर्देश देता था। पासियन के कहने पर आतंकियों ने दोआबा में टारगेट किलिंग करनी थी। इसे लेकर अमृतसर एसएसओसी द्वारा यूएपीए और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *