CG : बरड़िया ज्वैलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…

धमतरी : बरड़िया ज्वैलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना के मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक पीछा किया. इससे पहले मामले में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घटना के बाद अजय भदौरिया लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा. आरोपी बार-बार मोबाइल बदलकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था और मीडिया के जरिए मामले की जानकारी जुटा रहा था.

एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं-एक टीम मध्यप्रदेश के भिंड और दूसरी टीम हरियाणा में संभावित ठिकानों की तलाश में भेजी गई. तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा टीम को उसके वहां छिपे होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस दबिश से पहले ही आरोपी हरियाणा से दिल्ली, फिर भोपाल और ग्वालियर भाग गया. दोनों टीमों ने लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की और अंततः आरोपी को ग्वालियर से बस बदलकर बालाघाट की ओर भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने वह पिस्टल भी जब्त की है, जिसका उपयोग बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड में किया गया था. उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है.

आरोपी को सिटी कोतवाली धमतरी ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 26 वर्षीय अजय उर्फ गोलू भदौरिया, निवासी ग्राम देहरा (भिंड, मध्यप्रदेश) पर 2015 से 2024 के बीच 14 संगीन अपराध दर्ज हैं. इनमें चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार, आबकारी एक्ट उल्लंघन, रात्रि चोरी, घर में घुसकर चोरी और डकैती की तैयारी जैसे मामले शामिल हैं. भिंड पुलिस अधीक्षक ने उस पर 3,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी इस मामले में पहले ही दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं- कुंवर सिंह भदौरिया, निवासी इंगुरी, जिला भिंड (म.प्र.) अमरपाल सिंह, निवासी मसूरी लहर, जिला भिंड (म.प्र.) एसपी धमतरी का बयान एसपी परिहार ने कहा कि यह सफलता टीम वर्क का परिणाम है. सर्राफा संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसे दूर करने में पुलिस सफल रही. उन्होंने सख्त संदेश दिया- “दुर्दांत अपराधी कहीं भी हों, धमतरी पुलिस से बच नहीं सकते.”

kgnews

Recent Posts

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…

23 minutes ago
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

42 minutes ago
सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज  सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…

48 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…

51 minutes ago
रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

1 hour ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago