CG: बरबसपुर बी और सी में एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर पुनः नीलामी होगी…

14 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद, कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा महामसुंद विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर में शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया था। उक्त जप्त रेत की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित थी।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार निविदा प्रक्रिया में बरबसपुर-बी और बरबसपुर-सी ब्लॉकों के लिए केवल एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर, निविदा शर्तों के कंडिका क्रमांक 6.5 के अनुसार 2 दिवस की अतिरिक्त समयावधि प्रदान की गई है।

अब इच्छुक बोलीदाता 13 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। निविदा 14 अगस्त 2025 को शाम 5:30 बजे, कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद में खोली जाएगी।

नीलामी की विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in एवं संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

23 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

37 minutes ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

48 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

50 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

58 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

1 hour ago