छत्तीसगढ़

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। मुड़ागांव इलाके में नदी के बीचों-बीच ट्रैक्टर उतारकर खुलेआम रेत निकासी और परिवहन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार रानीगुड़ा और लेब्रा घाट क्षेत्र में कुछ लोग नदी की धार के बीच ट्रैक्टर चलाकर रेत निकालते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए नदी के भीतर से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। यह गतिविधि न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, ऐसे में ट्रैक्टर के फंसने या तेज बहाव में बह जाने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद रेत तस्कर बेखौफ होकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से तस्करों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, तो प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर अवैध रेत उत्खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago