छत्तीसगढ़

CG : बरसात में भी ठगड़ाबांध का जल स्तर गिरा

दुर्ग। राज्य शासन के द्वारा 16.05 करोड़ की लागत से ठगड़ाबांध thugda dam का सौदर्यीकरण पिकनिंक स्पॉट पूर्व की कांग्रेस की सरकार के द्वारा दुर्ग-भिलाई की जनता के लिए चालू किया गया था। जिसमें हजारों लोग प्रतिदिन परिवार सहित पिकनिंक का आनंद लेने पहुंच रहे थे। किन्तु एक वर्ष पश्चात ही ग्रीष्म ऋतु में ठगड़ाबांध सूखने से जलसंकट व 10 वार्डो में ग्राउण्ड वाटर लेबल गिरने से हेण्डपंप व बोरवेल की धार पतली हो गई साथ ही ठगड़ाबांध में सैर सपाटा करने वाले सैलानी का भी आना बंद हो गया है। गहरीकरण और सौदर्यीकरण के नाम पर बांध को बेतहाशा मिट्टी व मुरुम की खोदाई कर अधिकारियों के बिना मॉनिटरिंग के मौत का कुआं बना दिया। जो पानी ठगड़ाबांध की सौदर्य के लिए महत्वपूर्ण था उसे तालपुरी से आने वाले रास्ते में दिवाल खड़ाकर रोक दिया गया। जिस कारण से भरी बरसात में भी जलभराव ना होने से ना फाउण्टेन और ना बोटिंग चल पा रहा है साथ ही 12 लाख खर्च कर बनाया गया चंद्रयान उड़ान ना भरके कबाड़ में तब्दील हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि ट्विनसिटी के बहुप्रतिक्षित ठगड़ाबांध जनता को समर्पित किया गया था। किन्तु भाजपा की सरकार बनते ही पहले उमड़ता था जनसैलाब अब हो गया सन्नाटा। वोरा ने कहा कि इसका हश्र पूर्व में बने शिवनाथ नदी तट पर पुष्प वाटिका जैसे ना हो जाए। इसका प्रशासन अपनी कुम्भकरणी निंद से जागे और कांग्रेस शासन में मिली जनता को बड़ी सौगात को सहजने के साथ ही ठगड़ाबांध पिंकनिक स्पॉट के जलभराव हेतु प्रयास करें।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

2 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

2 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

3 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

3 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

3 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

3 hours ago