CG : बर्थडे गर्ल की मौत, स्कॉर्पियो ने कुचला

बिलासपुर। एक छात्रा की उसके जन्मदिन वाले दिन ही सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्राम रिस्दा में 25 जून की दोपहर नवरत्ना अपनी सहेली के साथ कोचिंग जाने के लिए पैदल निकली थी। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। नवरत्ना नोरगे (21 साल) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी सहेली को मामूली चोटें आईं। घटना वाले दिन नवरत्ना का बर्थडे था। उसकी सहेलियां कोचिंग में केक के साथ उसका इंतजार कर रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही वे सभी घटनास्थल पर पहुंच गईं। छात्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा निवासी जीवन लाल नोरगे पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी नवरत्ना नोरगे (21) कॉलेज छात्रा थी। इसके साथ ही वह गांव के ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जैसे ही नवरत्ना के सड़क हादसे का शिकार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को हुई उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया और घर में चल रही बर्थडे की तैयारियां मातम में बदल गईं। सहेली वर्षा ने बताया कि नवरत्ना पढ़ने में तेज थी। हादसे की सूचना के बाद उसके स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।

नवरत्ना के परिवार वालों को एकाएक हादसे पर भरोसा नहीं हो रहा था। जैसे ही परिवार के लोगों ने उसकी लाश देखी फूट फूटकर रो पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

3 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

4 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

4 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

4 hours ago