रायगढ़। जिले में बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ये सभी बर्फ लेने आए थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ है। बर्फ फैक्ट्री के मालिक का नाम सजंय सहगल (43) है, जिसकी मौत हो गई। वहीं घायल का नाम अमन पटेल बताया जा रहा है, जो फैक्ट्री में काम करता था।
इसके साथ ही 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो फैक्ट्री में बर्फ लेने के लिए आए थे। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आगे की जांच में जुटी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…
जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…
जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…