CG : बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण

धान का सही वजन करने व नमी पर कड़ी निगरानी के निर्देश

जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी

रायपुर,

 बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के  कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को सुहेला प्रवास के दौरान  ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सुहेला में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की खरीदी एवं किसानों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने तौल मशीन में धान का निर्धारित मात्रा में वजन एवं नमी पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसानों की सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तौल मशीन में धान का वजन कराया और नमी मशीन में धान की नमी की भी जांच की। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से पूछ -ताछ करते हुए केन्द्र  में किसी प्रकार की असुविधा या टोकन कटाने में  कोई दिक्कत आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई समस्या नहीं है, प्रशासन के द्वारा इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि धान बेचने टोकन लेने आये हैं वहीं कुछ किसानों ने समिति में कच्चे फर्श होने पर धान खराब होने से बचाने के लिये पक्का फर्श की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आगामी दिनों में पक्का फर्श निर्माण का आश्वासन दिये।

बताया गया कि समिति अंतर्गत  1095 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 114 किसानों से 2013 किसानों से 5057 क्विंटल धान खरीदी हुईं है। जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

26 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

38 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

45 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

1 hour ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago