छत्तीसगढ़

CG : बस्तर में किसानों को दोहरा नुकसान: इंद्रावती नदी के सूखने से थे परेशान…

जगदलपुर। जिले में बेमौसम बारिश ने जहां गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह मुसीबत बन गई है। बीते पांच दिनों में बस्तर अंचल में कई बार तेज बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खड़ी फसलें बारिश और तेज हवाओं से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पहले से ही किसान इंद्रावती नदी के सूखने से परेशान थे, क्योंकि सिंचाई के साधन सीमित हो गए थे। अब कुदरत की मार ने किसानों की परेशानी दोगुनी कर दी है।

बता दें कि इंद्रावती नदी के आसपास सैकड़ों एकड़ में लगी मक्के की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भर गया है और फसलें झुककर जमीन पर बिछ गई हैं। स्थानीय किसान पुरन सिंह कश्यप बताते हैं, “पहले नदी सूख गई, पानी नहीं मिला। अब जब फसल थोड़ी बड़ी, तब बेमौसम बारिश और आंधी ने पूरी फसल चौपट कर दी। सरकार से बस यही मांग है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।”

किसानों ने राज्य के कृषि मंत्री से मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों का सर्वे कर रही हैं, लेकिन किसानों की चिंता यही है कि कहीं राहत मिलने में देर न हो जाए।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

9 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

10 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

11 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

11 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

11 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

12 hours ago