छत्तीसगढ़

CG : बस्तर संभाग : शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

जगदलपुर , बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची बुधवार को जारी कर दी है। विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2024 की वरिष्ठता स्थिति को आधार मानते हुए संभाग के कुल 1595 शिक्षकों की पात्रता सूची जारी की गई है।

विशेष बात यह है कि विभाग ने पदोन्नति हेतु रिक्त पदों के विरुद्ध दोगुनी संख्या में पात्र शिक्षकों की यह सूची जारी की है, ताकि चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इस सूची में सबसे अधिक नाम टी (ट्राइबल) संवर्ग के शिक्षकों का है। इसमें टी-संवर्ग (एलबी) के सर्वाधिक 1300 शिक्षक और टी-संवर्ग (नियमित) के 235 शिक्षक शामिल हैं, जबकि ई (एजुकेशन) संवर्ग से नियमित और एलबी श्रेणी के 30-30 शिक्षकों यानी कुल 60 शिक्षकों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र शिक्षकों की यह सूची संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है, जहाँ शिक्षक अपना नाम देख सकते हैं।


     इस सूची के जारी होने के साथ ही पदोन्नति की प्रक्रिया अब अपने अगले और निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब विभाग द्वारा 13 फरवरी तक इन पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली, चल-अचल संपत्ति का विवरण और मतांकन पूर्ण करने की कार्यवाही तेजी से की जाएगी। इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 20 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी और इसके तीन दिन बाद, यानी 23 फरवरी को अंतिम पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

शिक्षकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक सकारात्मक निर्णय लिया है कि शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल काउंसलिंग के जरिए आवंटित किए जाएंगे। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद 2 मार्च से 5 मार्च के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंततः 6 मार्च को शिक्षकों को नए स्कूलों में पदस्थापना दे दी जाएगी। पात्र शिक्षकों की सूची जारी होने से संभाग के शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

5 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago