धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन में आमजन की सुरक्षा और सड़क पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस यातायात द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मनीष ट्रेवल्स की एक बस को खतरनाक तरीके से तेज रफ्तार में ओवरटेक करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो में युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए, बस के आसपास बार-बार ओवरटेक करता नजर आ रहा था, जिससे यात्रियों में दहशत और असुविधा की स्थिति उत्पन्न हुई। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान साहिब बेग पिता रसीद बेग उम्र 19 वर्ष निवासी जालमपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.) के रूप में की गई। आरोपी द्वारा बाइक चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होना, बिना हेलमेट, बिना पंजीयन नंबर की गाड़ी का उपयोग करना तथा खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन पाया गया।
उक्त धाराओं के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं चलानी कार्यवाही की गई है।
भोपाल मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण…
भोपाल भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब…
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…